नीट छात्रा की मौत पर कुशवाहा समाज में आक्रोश:बनारस में संदिग्ध मौत के विरोध में रायसेन में कैंडल मार्च

बनारस में नीट की तैयारी कर रही बिहार की 17 वर्षीय छात्रा स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में रायसेन में सोमवार शाम 7 बजे कुशवाहा समाज ने कैंडल मार्च निकाला। प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। महामाया चौक तक निकाला गया मार्च
कैंडल मार्च तहसील कार्यालय से शुरू होकर महामाया चौक तक निकाला गया। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन भी सौंपा। समाज के लोगों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने न केवल मृतक छात्रा का शव परिवार को देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने और मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *