युवक को अर्धनग्न कर पीटने के मामले में कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए; एक अब भी फरार, बेल्ट से की थी पिटाई

शिवपुरी के सीहोर गांव में युवक को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में पीड़ित मनीष पचौरी को तीन युवकों रामसेवक कुशवाह, हाकिम कुशवाह और सतीश कुशवाह ने पहले पकड़ा, फिर उसके कपड़े फाड़कर हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों का आरोप है कि मनीष उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि वह सिर्फ चार्जिंग पर लगा अपना मोबाइल लेने गया था। दो आरोपी जेल भेजे गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने सीहोर थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 17 फरवरी को रामसेवक कुशवाह और सतीश कुशवाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी हाकिम कुशवाह अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *