भिंड में 31 जनवरी तक स्कूलों का समय बदला:सुबह 10 बजे के बाद लगेंगी क्लासेस; ठंड के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश

भिंड में शीतलहर और घने कोहरे के चलते प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। ठंड को देखते हुए नर्सरी से 12वीं तक की क्लास का समय 10 बजे के बाद कर दिया गया है। कलेक्टर ने समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और शासन की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। सुबह 10 बजे से पहले नहीं लगेंगी क्लासेस आदेश के अनुसार नर्सरी से लेकर 12वीं तक की क्लास अब सुबह 10 बजे के बाद ही लगेंगी। घने कोहरे और कम तापमान के चलते यह कदम उठाया गया है, ताकि बच्चों को ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। हालांकि, स्कूलों के संचालन समय में बदलाव के बावजूद, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित होंगी। छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय पर ही स्कूल पहुंचने की सलाह दी गई है। 31 जनवरी तक रहेगा लागू कलेक्टर श्रीवास्तव ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो और 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। यदि मौसम की स्थिति में कोई बदलाव होता है तो आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *