भिंड शहर में दिनदहाड़े गोली चली:बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला किया, ग्वालियर रेफर

भिंड शहर के बीचों-बीच रविवार शाम करीब 5 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक को सीने में गोली मार दी। युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया। जानकारी लगते ही देहात पुलिस मौके पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुभाष तिराहा, पानी की टंकी के पास 22 वर्षीय विकास पिता विक्रम सिंह राजावत निवासी सीता नगर वार्ड क्रमांक 9 चाय पीकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तभी बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उसे सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही तत्काल युवक जमीन पर गिर पड़ा और बाइक सवार चालक मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। इलाके में पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है। देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों और घायल से बातचीत कर आरोपियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *