भिलाई के होटल में मिली बुजुर्ग की लाश:कमरा नंबर 104 में 3 दिनों से रुका था; दल्लीराजहरा से बेटी से मिलने आया था

भिलाई के होटल आशीष पार्क के कमरा नंबर 104 में ठहरे एक बुजुर्ग का शव मिला है। वह दल्लीराजहरा से बेटी से मिलने आया था। बेटी के ससुराल में मुलाकात के बाद वह होटल में रुका था। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पावर हाउस में आशीष पार्क होटल स्थित है। सोमवार दोपहर 3.30 बजे सूचना मिली कि आशीष पार्क के कमरा नंबर 104 में एक व्यक्ति 3 दिन से ठहरा था। वो अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम होटल पहुंची। अंदर से रूम का दरवाजा बंद किया पुलिस वालों को होटल के मैनेजर ने बताया कि जो आदमी ठहरा है उसने अंदर से रूम का दरवाजा बंद कर लिया है। पेट्रोलिंग टीम ने जब कमरा नंबर 104 का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि एक बुजुर्ग बिस्तर पर मृत पड़ा है। तलाशी लेने पर पता चला कि वो दल्लीराजहरा पुराना बाजार निवासी रामकृष्ण साहू (62 वर्ष) है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि रामकृष्ण की बेटी की शादी बैकुंठधाम छावनी भिलाई में हुई है। वो अपने बेटी से मिलने उसकी ससुराल आया था। वो बेटी के घर जाकर उससे मिला भी। जब वो बेटी से मिलकर निकला तो कुछ समय बाद फोन पर उसे बताया कि वो आशीष पार्क होटल में रुक गया है। पहले भी कर चुका है खुदकुशी करने का प्रयास थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रामकृष्ण साहू ने पहली बार खुदकुशी करने की कोशिश नहीं की इससे पहले भी वो दो बार ऐसा प्रयास कर चुका है। उसने दो बार कीटनाशक की दवाई खा ली थी। लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया तो उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *