भिलाई में एक हफ्ते में दो वारदात कीं:महिलाओं से दुष्कर्म और फिर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

महिलाओं से दुष्कर्म कर लूटपाट करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ह्नदेश यादव ने सप्ताहभर में दो वारदात की हैं। डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक ने बताया कि एक महिला ने जामुल थाने में शिकायत की कि 15 दिसंबर की शाम 6.30 बजे सुविधा अस्पताल के आगे गोयल फटाका गोदाम के पास बाइक सवार व्यक्ति ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर अंधेरे में ले गया, जहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी सोने की बाली और चांदी के पायल छीनकर फरार हो गया। इसके बाद 17 दिसंबर को भिलाई नगर थाने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हॉस्पिटल सेक्टर में घरेलू काम के बाद वह अपनी साइकिल से घर जाने निकली। सड़क 35 के पास एकांत में खड़ा व्यक्ति अचानक आया और साइकिल से गिराकर अंदर झाड़ियों में ले गया। वहां सिर फोड़ने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस बीच, उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग आते दिखे। इस पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना स्थल से सिल्वर रंग की यामाहा बाइक बरामद की।
बाइक से पकड़ में आया आरोपी पुलिस ने बताया कि बाइक की डिटेल निकालने पर एसीसी से रिटायर्ड व्यक्ति का निकला। जो वर्तमान में यूपी में रह रहा था। गाड़ी पर लगे बैग पर प्रिंट नंदिनी रोड पथरिया स्थित साहू सर्विस सेंटर लिखा था। वहां से ग्राम डुमा-पथरिया निवासी चेतन साहू नाम के व्यक्ति के पास ऐसी बाइक होने की जानकारी मिली। चेतन साहू से संपर्क करने पर पता चला कि लेबर कैंप, रावण भाठा जामुल निवासी ह्नदेश यादव ने उससे सालभर पहले बाइक खरीदी थी। संदिग्ध ह्नदेश से पूछताछ करने पर पहले गोलमोल जवाब देता रहा। कड़ाई करने पर दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात व वाहन खरीदी ब्रिक्री के पेपर बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *