प्रदेश के 3 मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई:नक्सल फंडिंग को लेकर जगरगुंडा, भैरमगढ़ और गंगालूर में एनआईए के छापे, कैश-दस्तावेज जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सली फंडिंग व हवाला मामले में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने सुकमा के जगरगुंडा और बीजापुर के भैरमगढ़, गंगालूर समेत पांच जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान फोन, सिम, कैश व अहम दस्तावेज जब्त किए गए। हालांकि देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। एक अन्य पेडका-अरनपुर मुठभेड़ मामले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। वहीं, भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में चार्जशीट पेश की है। दंतेवाड़ा में 10 जवानों की शहादत मामले में एक नक्सली गिरफ्तार
26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा पेडका-अरनपुर में सर्चिंग से लौट रहे जवानों की गाड़ी को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट करके उड़ा दिया था। उस वक्त इस घटना में 10 जवान शहीद हो गए थे। इसके साथ ही मालवाहक का चालक भी मारा गया था। इस मामले में पुलिस ने 26 नक्सलियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले का मुख्य सरगना बांद्रा ताती फरार था। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने ही आईईडी वहां पहुंचाया था। विस्फोट को अंजाम देने के लिए कोर मॉड्यूल को सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान की थी। भाजपा नेता हत्याकांड में चार्जशीट पेश एनआईए ने भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में गिरफ्तार नक्सली सानूराम कोर्राम, लालूराम कोर्राम और एक अन्य के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। 4 नवंबर 2023 को कौशलनार में चुनाव प्रचार के लिए गए भाजपा नेता रतन की कुल्हाडिय़ों से काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *