मौसम का हाल:राजधानी में अभी ठंड कम, आज भी रहेगी राहत, दो दिन बार फिर गिरेगा तापमान

नमी के कारण रात का तापमान बढ़ने से राजधानी में ठंड कम हो गई है। पारा सामान्य से छह डिग्री ऊपर चल रहा है। शनिवार को भी यही स्थिति रहेगी। अगले दो दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। सोमवार-मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने पर ठंड बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आ रही है। नमी के कारण रात का तापमान बढ़ गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। दिन में भी पारा 30.8 डिग्री रहा। यह भी नार्मल से 2.8 है। सुबह हवा में नमी 85 फीसदी थी। यह शाम तक घटकर 64 प्रतिशत के आसपास रही। तापमान बढ़ने के कारण रात में ठंड बिलकुल कम हो गई। दिन में भी मौसम सामान्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *