भिलाई में त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह 7 से 15 दिसंबर तक

भिलाई| 7 से 15 दिसबंर तक रिसाली में त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। बेमेतरा के प्रख्यात पं. भूपत नारायण शुक्ला कथावाचन करेंगे। विष्णु पाठक, ललिता, शिवानी दीपक पाठक, गोपाचंद्र पाठक के सानिध्य में यह आयोजन वीआईपी नगर, फेस-2, शिव मंदिर के पास होगा। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग राज्यों से संत व महंत अपनी उपस्थिति रहे हैं। आयोजकों ने इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के उपस्थिति की अपील भी की है। कार्यक्रम में पं. जितेन्द्र नाथ मिश्र गाजीपुर यूपी, महंत अवधबिहारी दास सनातन धर्म परिषद् (न्यास) गोरखपुर यूपी, रामज्ञानी दास महात्यागी श्रीखेड़ी आश्रम गोंदिया महाराष्ट्र, डॉ. गोविंद रामानु‌जाचार्य राष्ट्रीय धर्म प्रचारक सनातन धर्म परिषद् आंध्र प्रदेश, संत बृजराज दास राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवलोक अजोधापुर मुजफ्फरपुर आदि शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *