लायंस क्लब भिवाड़ी की ओर से बुधवार को एक निजी कंपनी के प्रांगण में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चला, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों के साथ आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में लोगों को एक ही स्थान पर बहुविध जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिली। 156 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें हुईं शिविर के दौरान कुल 156 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, नेत्र जांच, ईसीजी, पीएफटी यानी फेफड़ों की जांच, बीएमडी के माध्यम से हड्डियों के घनत्व की जांच, डिजिटल एक्स-रे के अलावा पैथोलॉजिकल और फिजियोथेरेपी से जुड़ी कई जांचें शामिल रहीं। सभी मरीजों को मौके पर मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श भी दिया गया, जिससे उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझने में मदद मिली। शिविर में रेवाड़ी स्थित मेट्रो हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें फिजिशियन डॉ. गुरु कपूर, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संदीप शुक्ला, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. विकास मिश्रा और गीतांजलि हॉस्पिटल के डॉ. सोम प्रकाश शामिल रहे। वरिष्ठ लायन डॉ. टीके काचरू (एमजेएफ) ने भी आयोजन के दौरान मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान कर टीम का उत्साह बढ़ाया। संयोजक सावित्री गौतम के नेतृत्व में हुआ संचालन लायंस क्लब भिवाड़ी की ओर से शिविर का संचालन संयोजक सावित्री गौतम ने किया। क्लब अध्यक्ष लायन मृत्युंजय पांडेय, महासचिव लायन संजय सैनी, कोषाध्यक्ष लायन संजीव सिंह जादौन और महिला मंडल अध्यक्ष लायन नीतू गुप्ता सहित सभी लायन-लियो सदस्य और कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहे। पंजीकरण से लेकर जांच और परामर्श तक पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। समापन अवसर पर आभार जताया शिविर के समापन पर संयोजक सावित्री गौतम ने याजाकी इंडिया प्रबंधन, स्टाफ सदस्यों, लाभार्थियों, चिकित्सक टीम और लायंस क्लब के सभी सदस्यों को सफल आयोजन में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।


