भीकनगांव: डीजे पर नाचने के दौरान विवाद:पत्थरबाजी में 10 घायल; एक परिवार के 3 लोगों को गंभीर चोटें; 4 पर केस दर्ज

भीकनगांव के ग्राम बिरुल में एक शादी समारोह हिंसक घटना में बदल गया। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना में डीजे पर नाचते समय हुए विवाद में पत्थरबाजी के कारण 10 लोग घायल हो गए। घटना की शिकायतकर्ता शिवानी भूरू ग्राम मछलगांव से अपने काका दीनू और फुआ गुलसिंग के साथ मामा ईडा की बेटी की शादी में शामिल हुई थी। डीजे पर डांस के दौरान एक लड़के का धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, शराब के नशे में कुछ लोगों की गाली-गलौज से और बिगड़ गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस हिंसक घटना में शिवानी को सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। उनके काका दीनू के गले, मुंह और पीठ पर गहरे घाव हुए, जबकि फूफा गुलसिंह के हाथ में चोट लगी। इन पर किया केस दर्ज थाना प्रभारी गुलाबसिंह रावत के अनुसार, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शिवानी की शिकायत पर रामदास (मोहाली), ज्ञानसिंह, राहुल (सिंगोरिया) और रमेश (अंजनगांव) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *