भीलवाड़ा में मंदिर के गार्ड और 2 दोस्तों का धारदार हथियार से मर्डर करने वाला आरोपी दीपक नायर (45) अलग-अलग कहानियां सुनाकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि गार्ड और दो दोस्तों ने उसकी बहन के साथ गलत किया, इसलिए उनको मार दिया। इसके अलावा जांच में उसके बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी और जमकर उत्पात मचाया था। 10 पुलिस वालों ने उसे मुश्किल से काबू किया था। केरल में उसने 3 पहियों पर कार दौड़ाकर लोगों को टक्कर मार दी थी। इस पर लोगों से उसकी पिटाई कर दी थी। भीलवाड़ा में कार के शोरूम में घुसकर ट्रायल के बहाने कार लेकर फरार हो गया था। दीपक लाउड म्यूजिक सुनने, मारधाड़ की फिल्में देखने और सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज देखने का आदी है। मंदिर में गार्ड की हत्या, घर पर मिली 2 दोस्तों की लाशें
23 अप्रैल को रात 2 बजे सुभाषनगर इलाके में अयप्पा मंदिर पहुंचकर दीपक ने गार्ड लाल सिंह रावणा (55) का खुरपे (घास खोदने वाले औजार) से मर्डर कर दिया। उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसके गले पर रख दिया। गार्ड यहां 15 साल से नौकरी कर रहा था। वारदात के एक घंटे बाद आरोपी दीपक नायर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मामले में जांच के लिए 24 अप्रैल को पुलिस आरोपी दीपक नायर के घर पहुंची तो वहां उसके 2 दोस्तों की लाशें मिली। इनका मर्डर भी उसी तरह किया गया था, जैसे गार्ड का किया था। धारदार हथियार से दोनों के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। गार्ड और 2 दोस्तों की हत्या को लेकर पुलिस पूछताछ में अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। हालांकि अब तक की जांच में सामने आया है कि दीपक आदतन अपराधी है। गार्ड के शरीर पर 40 घाव, मर्डर के बाद पानी पीया, तोड़फोड़ की
मेडिकल जूरिस्ट डॉ. अनुपम बंसल ने बताया- तीनों शवों का मैंने, डॉ. महेश बैरवा, डॉ. पवन चौहान और डॉ. अशु कपूर ने पोस्टमॉर्टम किया है। कमरे में मिले दो शवों के चेहरों पर जलने के निशान हैं। दोनों की मौत बॉडी मिलने के 48 घंटे पहले हो चुकी थी। उन्होंने बताया- गार्ड के सिर पर धारदार हथियार से 20 से ज्यादा वार किए गए। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गार्ड की मौत के बाद भी उसके शरीर पर लगातार वार किए गए। घाव तीन से चार इंच तक गहरे हैं। पूरे शरीर पर 5 और 10 सेंटीमीटर तक लंबे कट के निशान भी हैं। कई घाव त्वचा की चार लेयर पार कर गए। दोस्त ने कहा- मेरा क्लासमेट था, बचपन में ठीक था
आरोपी दीपक नायर के साथ भीलवाड़ा में स्कूल में पढ़े एक दोस्त ने बताया- मूल रूप से केरल निवासी दीपक नायर (45) के पिता फौजी और मां नर्स थी। दोनों की काफी पहले नेचुरल डेथ हो गई थी। मैं दीपक को बचपन में जानता था। वह मेरी ही क्लास में था। बचपन में उसमें गुस्सा नहीं था। दोस्त ने कहा- स्कूल के बाद कॉलेज में भी हम साथ में पढ़े, तब भी वह नॉर्मल था। भीलवाड़ा के प्रतापनगर इलाके में उसका आलीशान मकान है। दीपक की शादी नहीं हुई है। रिश्तेदार केरल रहते हैं। करीब 10 साल से उसके गुस्से के बारे में सुना है। उसमें लगातार एग्रेशन बढ़ता गया। दोस्त ने बताया- आईटीआई पढ़ा दीपक चित्तौड़गढ़ और निंबाहेड़ा में टेलीकॉम कंपनियों में प्राइवेट काम करता था। इसके अलावा वह भीलवाड़ा के अयप्पा मंदिर का ट्रस्टी भी था। मनोचिकित्सक बोले- ऐसे पेशेंट का अपने दिमाग पर कंट्रोल नहीं रहता
भीलवाड़ा के मनोचिकित्सक डॉ. वीरभान चंचलानी ने इन तीनों हत्याओं को लेकर आरोपी दीपक नायर की दिमागी स्थिति के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने बताया- इस तरह के पेशेंट का अपने दिमाग पर कोई नियंत्रण नहीं होता। उन पर धुन सवार हो जाती है। कोई भी स्टोरी या घटना उनके मन में सेट हो जाती है। वो किसी व्यक्ति में अपना दुश्मन करेक्टर ढूंढकर उसके साथ वैसा ही व्यवहार करता है। डॉ. चंचलानी ने बताया- ऐसे पेशेंट किसी की जान ले सकते हैं। उनके इमेजिनेशन में लगातार स्टोरी चलती रहती है। मर्डर के तरीके से पता चलता है कि हत्या की कितनी भयंकर धुन सवार थी। इस केस में क्या हुआ होगा, यह साफ तौर पर अभी नहीं कहा जा सकता। मनोचिकित्सक ने कहा- ऐसे पेशेंट किसी भी हद तक जा सकते हैं। कई लोगों के संभालने पर भी ये काबू में नहीं आते। मर्डर के बाद भी आरोपी ने आराम से पानी पीया। इससे दिखता है कि इनका एग्रेशन का लेवल अचानक बढ़ता है और अचानक ये नॉर्मल भी हो सकते हैं। पुलिस को कहानियां सुनाकर गुमराह कर रहा आरोपी
डीएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया- तीनों मर्डर को लेकर अभी तक साफ कारण सामने नहीं आए हैं। आरोपी दीपक नायर अलग-अलग कहानियां सुनाकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। कभी वह कहता है कि गार्ड और दो दोस्तों ने उसकी बहन के साथ गलत किया, इसलिए उनका मर्डर कर दिया। डीएसपी ने बताया- कभी कोई दूसरी बात कहता है। वारदात से 2 दिन पहले दीपक ने एक पुलिसकर्मी से भी बहस की थी। उसको लेकर भी कहा कि पुलिसवाले को ठिकाने लगाना है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- तीन मर्डर का मामला गंभीर हैं। इसकी डिटेल्ड जांच रह रहे हैं। पूछताछ लगातार चलेगी। स्पेशल टीम बनाकर जांच करेंगे। भीलवाड़ा से केरल तक अलग-अलग 6 मामले दर्ज
2009 से लेकर अभी ट्रिपल मर्डर से पहले तक दीपक नायर के खिलाफ भीलवाड़ा के प्रतापनगर, कोतवाली, सदर और सुभाष नगर थानों में मारपीट, जानलेवा हमले और लूट के 6 मामले दर्ज हैं। 2015 में उसने भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी और जमकर उत्पात मचाया था। 10 पुलिस वालों ने उसे मुश्किल से काबू किया था। 2020 में में भीलवाड़ा के एक कार शोरूम में जाकर उसने कर्मचारियों को धमकाया। ट्रायल की बात कहकर कार स्टार्ट की और शोरूम का कांच तोड़कर कार भगा ले गया। केरल में भी पुलिस और पब्लिक के साथ मारपीट का केस दर्ज है। केरल में दीपक ने 25 किलोमीटर तक कार को तीन पहियों पर दौड़ाया था और कई वाहनों को टक्कर मारी थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी। ————————— सीरियल किलर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… भीलवाड़ा में मंदिर में बुजुर्ग को हथियार से काट डाला,VIDEO:सिर-प्राइवेट पार्ट पर किए कई वार, मर्डर कर शव के सामने बैठ गया आरोपी भीलवाड़ा के एक मंदिर में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्यारा बुजुर्ग के सिर और प्राइवेट पार्ट पर उनके दम तोड़ने तक वार करता रहा।आरोपी मर्डर करने के बाद भी काफी देर तक डेडबॉडी के सामने ही बैठा रहा। घटना मंगलवार रात 2 बजे के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अय्यपा मंदिर की है। (पढ़ें पूरी खबर) जिसने बुजुर्ग को मारा उसके घर 2-दोस्तों की लाशें मिलीं:भीलवाड़ा में हत्या से पहले की थी पार्टी, प्राइवेट पार्ट काटे; मर्डर का पैटर्न एक जैसा भीलवाड़ा के एक मंदिर में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी के घर में 2 और लाश मिली हैं। लाशें आरोपी के दोस्तों की हैं। दोनों को धारदार हथियार से काटकर मारा गया। दोनों के प्राइवेट पार्ट पर भी घाव के निशान हैं। (पढ़ें पूरी खबर)


