भरतपुर सांसद संजना जाटव ने जल जीवन मिशन (JJM) योजना पर सवाल उठाया। कहा- योजना तो अच्छी है लेकिन अधिकारियों-ठेकेदारों ने इस पर पानी फेर दिया है। मीटिंग में योजना से जुड़े अधिकारियों ने जो कागज दिखाए, उनमें काम पूरा दिखाया, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। सांसद संजना जाटव और विधायक सुभाष गर्ग शुक्रवार को भरतपुर कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक (दिशा) ले रहे थे। बैठक में रेलवे का कोई अधिकारी नहीं आने से वे नाराज दिखी। उन्होंने रेलवे विभाग को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही मिड-डे मील अधिकारियों से सभी कामों की एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। मीटिंग में सांसद ने कही ये बातें…


