भीलवाड़ा ज़िला अभिभाषक संस्था का शपथ ग्रहण आज:समारोह पूर्वक नगर निगम सभागार में होगा आयोजन, हाईकोर्ट जज होंगे शामिल

जिला अभिभाषक संस्था का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नगर निगम के टाउन हॉल में शनिवार दोपहर 12.30 होगा। सामरोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडवोकट्स की टीम नगर निगम पहुंची। एडवोकट राजेश शर्मा ने बताया कि जिला अभिभाषक संस्था का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक आज आयोजित किया जाएगा । इसकी तैयारियों को फाइनल किया गया है सभी एडवोकेट्स साथी इसमें जुटे हुए हैं। आयोजन में जोधपुर हाईकोर्ट के न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी, न्यायाधिपति मनोजकुमार गर्ग, न्यायाधिपति फरजंद अली, न्यायाधिपति विनीतकुमार माथुर, न्यायाधिपति मुतरूरी लक्ष्मण, प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कॉ-चेयरमैन सुरेशचंद्र श्रीमाली तथा जोधपुर हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता नीरजकुमार गुर्जर बतौर अतिथि शामिल होंगे और नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाएंगे। ये कार्यकारणी लेगी शपथ अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा उपाध्यक्ष पद पर संजयकुमार सेन कोषाध्यक्ष पद पर उदयलाल शर्मा महासचिव पद पर रामपाल शर्मा सहसचिव पद पर रिपुदमनसिंह जादौन रेवेन्यू महासचिव पद पर शंभूदास वैष्णव पुस्तकालय सचिव पद पर राजू कुमावत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *