दिव्यांगजन को बांटेंगे निशुल्क उपकरण:इटावा, केलवाड़ा, बेगूं में लगेंगे शिविर, कोटा में 22 से 24 फरवरी तक मेगा शिविर,10 हजार दिव्यांगजनों मिलेगी सहायता

रोटरी क्लब कोटा की ओर से श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के पोस्टर का विमोचन शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के द्वारा रोटरी बिनानी सभागार में किया गया। क्लब अध्यक्ष मुकेश व्यास ने बताया कि फरवरी महीने में अलग पर शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण बाटें जा रहे। 15-16 फरवरी को केलवाड़ा, 19-20 फरवरी को इटावा, कोटा में 22, 23, 24 फरवरी व बेगूं में 26-27 फरवरी को शिविर लगाए जाएंगे। सचिव घनश्याम मूंदडा ने बताया कि इस महाअभियान के तहत लगभग 10 हजार दिव्यांगजनों को जयपुर फुट, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राय साइकल, श्रवण यंत्र जैसे आवश्यक उपकरण निशुल्क वितरित किए जाएंगे। जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। प्रोजेक्ट चेयरमैन अनुपम शर्मा एवं प्रवीण भंडारी ने बताया कि इस भव्य आयोजन का उद्देश्य विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सहूलियत, सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान करना है।
पोस्टर विमोचन के मौके पर कोषाध्यक्ष जयंत उपाध्याय, प्रवक्ता संजय गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *