भीलवाड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए बैठक ली। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओपी मेहरा तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रतिभा देवठिया मौजूद रहे। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। गणतंत्र दिवस समारोह-2025 का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में होगा। जिला कलक्टर ने तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। पूर्व संध्या पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नगर परिषद टाउन हॉल में किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड निरीक्षण, पुलिस, एनसीसी कैडेट्स एवं होमगार्ड द्वारा मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन, पारितोषिक वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदेश एवं जिले के विकास से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह की व्यवस्था, कार्यक्रमों के संचालन एवं दायित्वों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। सभी अरेंजमेंट्स प्रॉपर हों जिला कलक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर्व हम सभी के लिए गौरव का दिन है, अतः सभी अधिकारी दिए गए दायित्वों का बेहतर ढंग से पालन करें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण होना चाहिए।समारोह में आने वाले गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के लिए व्यवस्थित एवं समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समारोह स्थल पर टेंट, कुर्सियां, माइक, बिजली, पानी सहित आवश्यक सुविधाएं समुचित उपलब्ध रहें। उन्होंने आमजन से मुख्य समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की।बैठक में शिक्षा विभाग, नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


