भीलवाड़ा पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप:4 करोड़ 89 लाख का अवैध गांजे के कंटेनर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार,नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई को दिया अंजाम

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 करोड रुपए से ज्यादा का अवैध गांजा बरामद किया है पुलिस ने गांजा सप्लाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक कंटेनर भी जप्त किया है। मामला हनुमान नगर थाना क्षैत्र का है। एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाइयों का अंजाम दिया जा रहा है इसी के तहत हनुमान नगर थाना प्रभारी को कोटा की ओर से एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ आने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थाना प्रभारी शंकर सिंह जाप्ते के साथ नेशनल हाईवे 52 बालाजी तिराहे पर पहुंचे और नाकाबंदी लगाई। इस दौरान पुलिस ने कोटा की ओर से आ रहे संदिग्ध कंटेनर को रोका और इसकी तलाशी ली तो इसमें बड़ी मात्रा में अवैध गांजा मिला। पुलिस ने अवैध गांजा जप्त करते हुए कंटेनर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कंटेनर को जप्त कर थाने लेकर आई,अवैध गांजे वजन करने पर यह 978 किलो 600 ग्राम पाया गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4 करोड़ 89 लाख 30हजार बताई गई है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है पुलिस इन दोनों तस्करों से गांजा खरीदने और इसकी सप्लाई करने से संबंधित डिटेल पूछताछ में लगी है। इनको किया गिरफ्तार शाहरुख पिता मुनीर खान ( 22)दूदू जयपुर सचिन गुर्जर पिता रामजीवन गुर्जर (19 )जयपुर ग्रामीण ये थे टीम में शामिल हनुमान नगर थाने के एएसआई कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल रामराय,कांस्टेबल राजेंद्र, भगवत सिंह, लालाराम, शंकर लाल, विक्रम सिंह, टीकमचंद, रामचंद्र, शामिल रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *