भीलवाड़ा शहर के कई रेलवे अंडर ब्रिज बिना बरसात के है पानी से लबालब भरे पड़े हैं,लोगों को यहां से निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है साथ ही कई बार हादसे से भी हो जाते हैं। रेल्वे अंडर ब्रिज क्रॉस करने के दौरान पानी में अटकी वैन ऐसे ही एक हादसा आज हुआ जब एक स्कूल की वैन रेल्वे अंडर ब्रिज क्रॉस करने के दौरान पानी में उतरी ओर इंजन में पानी जाने से इंजन बंद हो गया ओर वैन पानी के बीच फस गई।काफी देर की मशक्कत के बाद भी जब वैन बाहर नहीं निकल पाई तो स्कूल से एक बस मंगवाई ओर टो कर के वेन को बाहर निकाला गया।इस दौरान करीब 10- 12 स्कूली बच्चे इस वन के अंदर अटके रहे। बच्चों में डर ओर घबराहट मामला शहर के सुखाडिया सर्कल के निकट का है, यहां अंडर ब्रिज से निकल रही सेंट्रल एकेडमी स्कूल की वैन पानी में फस गई, अंडर ब्रिज में करीब 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ था।ड्राइवर को अंडरब्रिज में भरे पानी का अंदेशा नहीं था।जैसे ही वैन पानी में उतरी,इंजन बंद हो गया और गाड़ी बीच में ही अटक गई।अचानक हुई इस घटना से वैन में बैठे स्कूली बच्चे घबरा गए ओर चीख-पुकार मच गई।हालांकि ड्राइवर ने तुरन्त स्कूल प्रशासन को सूचना दी।इसके बाद स्कूल की दूसरी बस मौके पर पहुंची और रस्सों की मदद से फँसी हुई वैन को बाहर निकाला गया। पहले भी फंस चूके हैं कई वाहन गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई वाहन पानी भरे अंडरब्रिज में फँस चुके हैं, यहां तक कि कुछ दिन पहले एक अर्थी को भी इसी तरह से जलभराव के बीच से बाहर निकालना पड़ा था।फिलहाल, स्थानीय लोग प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठा रहे हैं और जल्द से जल्द इन अंडरब्रिजों से पानी निकासी की मांग कर रहे हैं।


