भीलवाड़ा में धीमी रफ्तार में हो रहे सीवरेज कार्यों से परेशानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में विरोध किया इस दौरान ये लोग सीवरेज लाइन डालने से बने खुले हुए गड्ढों में उतर गए और नगर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ठेकेदार मस्त-जनता त्रस्त इस दौरान एक फ्लेक्स बनवाया जिस पर ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्त ओर अधिकारी मौन के कार्टून बनाए।कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की।शहर में सीवरेज ओर सभी मेनहोल की खराब हालत को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जहां रोड खोदी वहां हालत बुरी नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से अमृत 2 योजना का कार्य भीलवाड़ा शहर में चल रहा है,सभी मैनहोल की हालत खराब है, जहां रोड खोदी गई वहां डामर नहीं डाली गई और जहां डामर डाली वो एक बरसात में बह गई। जनता परेशान है लगातार विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद कार्य की गुणवत्ता और शैली में किसी तरह का कोई सुधार नहीं किया जा रहा है क्योंकि महापौर आयुक्त साझेदारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा की सरकार और जनप्रतिनिधी के बावजूद जनता बेहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने बताया की भीलवाड़ा जिले में 6 भाजपा के विधायक एक निर्दलीय विधायक एक सांसद एक महापौर के होने के बावजूद भीलवाड़ा शहर की जनता को इस घोटाले का दर्द झेलना पड़ रहा है।सभी सड़कों के मेनहाल ऊंचे नीचे है, भीलवाड़ा शहर के नागरिकों की गाड़ियां टूट रही है और स्लिप डिस्क, अस्थमा जैसी बीमारियों से परेशान हो रहे हैं लेकिन कोई जनप्रतिनिधि सही तरीके से अधिकारी से कार्य नहीं करवा पा रहा है,भीलवाड़ा के नागरिकों को बड़ा दर्द झेलना पड़ रहा है। डेढ़ माह से कार्य के चलते परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर पिछले डेढ़ माह से कार्य चल रहा है, 500 मीटर क दूरी भी तय नहीं हो पाई है, मुख्य सड़क पर दिन और रात से लगातार कार्य चलना चाहिए उसके विपरीत केवल दोपहर दोपहर में ही कार्य चल रहा है यह भीलवाड़ा के नागरिकों के साथ धोखा है। इनकी रही मौजूदगी धरना प्रदर्शन में सुरेश कुमार बंब,अतुल सुराणा,योगिता सुराणा,कुंदन शर्मा,सत्यनारायण खारोल,दिनेश,बाल मुकंद शर्मा,देवकिशन शर्मा, मुकेश डोलिया, मुकेश सिंह, विशाल सुराणा, बालू राम शर्मा, हेमू लड्डा अभिमन्यु , बंटी , रामकिशन गुर्जर, गज्जू , योगेश छिपा, एचपी बोहरा, सावन सोनी, जिग्नेश लोहार, अभिषेक प्रजापत, दीपेश शर्मा, शैलेश, राघव छिपा, मयंक भंडारी, राहुल जाट, योगेश मौजूद रहे।


