भीलवाड़ा में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला-मौत:अचानक बछड़ा सामने आया तो ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खोया, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे अचानक बछड़े के आ जाने से ड्राइवर ने ट्रक का कंट्रोल खो दिया। इसके बाद आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पार भीड़ जुटी हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई । सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग ओर पुलिस मौके पर पहुंची।मामला मांडल थाना क्षेत्र का है,यहां नेशनल हाईवे 48 पर यूनिक होटल के पास एक ट्रक ने अचानक बछड़ा सामने आने पर पहले उसे कुचला फिर अपने से आगे चल रही एक बाइक को चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू दर्दनाक हादसे में बछड़े ओर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई , लोगों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग और मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों बॉडी को अस्पताल की मोर्च्युरी शिफ्ट करवा इनकी पहचान के प्रयास शुरू किए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *