भीलवाड़ा में ट्रैफिक पुलिस से उलझे फ्रूट ठेले वाले:गाली-गलौज ओर बदतमीजी की,महिलाओं को आगे कर पुलिस को धमकाया

भीलवाड़ा में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर फल फ्रूट का ठेला थड़ी लगाने वालों ने आज दोपहर बाद बस स्टैंड के बाहर हंगामा मचा दिया, ट्रैफिक पुलिस और ठेले वालों के बीच जमकर ड्रामेबाजी हुई।पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा बार-बार समझाइश के बाद भी रोडवेज बस स्टैंड के मैन गेट के ऊपर आड़े तिरछे तरीके से कई सारे ठेले खड़े कर दिए जाते हैं और जब इनसे समझाईश की जाती है तो यह लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस के साथ बदतमीजी की आज भी जब ट्रैफिक पुलिस इन्हें वहां समझाइश के लिए पहुंची तो ठेले वालों ने महिलाओं को आगे कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस के साथ बदतमीजी की और अभद्र भाषा का उपयोग किया। पुलिस और ठेले वालों के बीच झड़प होती देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।सूचना मिलने के बाद पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और बदतमीजी करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा ट्रैफिक पुलिस के एएसआई कमलेश ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड चौराहा शहर का अति व्यस्त चौराहा है,यहां वाहनों की आवाजाही है
ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण को हटाया जाता है। एक ही आदमी ने यहां 6-7 ठेले लगाकर अतिक्रमण किया है, कई बार इनको समझाइश की गई कि अपने ठेलों को व्यवस्थित खड़ा करें लेकिन बार-बार कहने के बाद भी ये लोग नहीं मानते हैं। आज महिलाओं को आगे कर झगड़ा किया इन्हें कुछ बोलते हैं तो लड़ाई-झगड़े पर उतर जाते हैं।आज भी जब हमारे ट्रैफिक के कुछ पुलिसकर्मी इन्हे हटाने गए तो उन्होंने इनके साथ बदतमीजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।इन्होंने महिलाओं को आगे कर दिया और लगातार बदतमीजी करते रहे,बाद में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा ओर ठेले वालों के अतिक्रमण को हटाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *