भीलवाड़ा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम की कार्रवाई:डिस्पोजल फैक्ट्री पर रेड; 1300 किलो माल जब्त किया

भीलवाड़ा की नगर निगम टीम ने आज शहर के पटेल नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल आइटम की एक फैक्ट्री पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल के आइटम जब्त किए। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पटेल नगर के क्वार्टर्स में प्रतिबंधित प्लास्टिक और डिस्पोजल का बड़ा कारोबार किया जा रहा है। इसकी सूचना पर आज निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यहां दबिश देकर बड़ी मात्रा में माल को जब्त किया। डिस्पोजल की फैक्ट्री लगा रखी नगर निगम के मुख्य स्वास्थ निरीक्षक संजय खोखर ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक आइटम, प्लास्टिक डिस्पोजल आइटम और थर्माकोल से बने हुए आइटम बनाने की सूचना मिलने के बाद टीम ने आज यहां रेड डाली है। फैक्ट्री मालिक के आने पर होगी कार्रवाई मौके पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का डिस्पोजल आइटम और थर्माकोल डिस्पोजल आइटम मिला है साथ ही यहां कई मशीनें लगी हैं। जिनके द्वारा इन्हें तैयार किया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक से बात हुई है और उसने अभी खुद को अहमदाबाद में होना बताया है। फिलहाल यहां जितना भी प्रतिबंधित स्टॉक मिला है उसे जब्त कर लिया गया है। गोदाम की भी तलाशी ली जा रही है और यहां जितना भी माल है इसे जब्त किया जा रहा है। हितेश मल्होत्रा ने एक दूसरी कार्रवाई करते हुए 300 किलो प्लास्टिक केरी बैग जब्त किया है। इस प्रकार दोनों कार्रवाई में कुल 1300 किलो माल पकड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *