भीलवाड़ा में हनुमान जयंती पर भींत के बालाजी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रीभींत के बालाजी नवयुवक मंडल एवं समस्त भक्तजनों की ओर से यहां एक शाम भींत के बालाजी के नाम भजन संध्या हुई। बालाजी महाराज के भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते रहे। हनुमान जन्मोत्सव पर भींत के बालाजी नवयुवक मंडल एवं समस्त भक्तजनों द्वारा भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया । प्रसिद्ध भजन गायक हेमलता वैष्णव व अदिति सुखवाल के भजनों पर मौजूद भक्त देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। इस दौरान भगवान श्रीराम-बालाजी, सवारियां सेठ, खाटूश्याम, माता रानी के भजन प्रस्तुत किए गए । दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंग बली का क्या कहना, काला पण घणा रुपाला सा, मंडपिया वाला श्याम, वीर हनुमाना अति बलवाना,बराम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे, हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा, राम दुलारा माता अंजनी का प्यारा, दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना, कलयुग में सिद्ध हो देव तुम्ही, हनुमान तुम्हारा क्या कहना, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे दिल के नगीने में सहित कई भजनों की गंगा बही और भक्त उसमे देर रात तक भक्ति भाव से गोते लगाते रहे। हनुमान जन्मोत्सवपर बालाजी का विशेष श्रृंगार कर प्रसादी का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में आकर्षक डेकोरेशन और लाइटिंग की गई। भजन-कीर्तन से माहौल देर रात तक भक्तिमय बना ।भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से की गई। श्री भींत के बालाजी नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर 13 वर्षों से आयोजन किए जा रहे हैं।आज बालाजी महाराज को भोग लगाकर भक्त प्रसादी पाएंगे।


