जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों ने डिओना क्लब ग्रांड अनुकम्पा के जनरल मैनेजर के साथ बिना किसी बात के मारपीट और लूटपाट की। जिस की शिकायत पीड़ित के द्वारा श्याम नगर थाने में दी गई। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि 13 मार्च को परिवादी सुरेश नेहरा ने एक रिपोर्ट श्याम नगर थाने में दी जिस में पीड़ित ने बताया कि वह डिओना क्लब ग्राण्ड अनुकम्पा में जनरल मैनेजर के पद पर हैं। रात को वह मोनिस, वृजेश, नवरतन क्लव बंद करके रात 2.30 बजे नीचे आये और शगुन स्वीटस के सामने खड़े हो गए। वहीं पर तीन लड़के व दो लड़कियां आपस में लड़ रहे थे तो हमने उनको समझाया कि आप यहां पर लडाई मत करो, यहां से जाओ। दोनों लडकियों ने कहा कि हमारी गाडी आ रही है उसमे हम चले जायेंगे। अचानक से एक स्विफ्ट डिजायर गाडी आई जिस के नम्बर आरजे-6163 ही देख पाये। उसके अन्दर से एक लड़का निकला और उस ने बृजेश पर डण्डे से वार किया जिस पर सुरेश ने उस गाडी में अन्दर बैठे शक्स को कहा कि आप यहां पर लड़ने आये हो क्या। उतनी देर में एक गाडी वहां पर और आई जिसमें एक लडका उतरा और उस ने मेरे सिर पर डण्डे से दो-तीन वार किये। मेरे गले की चैन और मेरा मोबाईल सैमसंग एम-24 छिनकर ले गये। जाते समय उन दोनों लडकियों को भी वो ले गये। जब मैंने मेरी चैन लेने के लिए गाडी के शीशे के अन्दर से हाथ अन्दर डाला तो आरोपी मुझे घसीट कर आगे ले गये ओर धक्का देकर रोड पर पटक दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जिस पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिस पर आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र कुमार मीणा उर्फ राजू मीणा ऑनलाईन एस्कॉर्ट सर्विस चलाता है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर जयपुर शहर में ग्राहक के बताये होटल, मकान पर टैक्सी या अपनी गाडी से सप्लाई देता है। घटना के दिन भी राजेन्द्र मीणा ने ग्राहक के द्वारा मंगाने पर सप्लाई दी थी, लेकिन किसी बात को लेकर ग्राहक से झगडा हो गया, जिस पर लडकियां वापस आ गई तथा फुटपाथ पर खड़ी हो गयी। राजेन्द्र मीणा अपने साथियों के साथ 2 गाडियों में गया तथा जाते ही बिना पूछे वहाँ खड़े लोगों पर उन्होंने हमला कर दिया। मारपीट करके दोनों लडकियों को साथ लेकर चला गया। आरोपी घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर घूमने चला गया। आरोपी राजेन्द्र मीणा ने अपनी पूर्व पत्नी को छोड़ रखा है तथा जयपुर में किसी महिला मित्र के साथ रहता है। आरोपी राजेन्द्र मीणा बहुत ही चालाक किस्म का व्यक्ति है, जो अपनी गैंग के किसी भी सदस्य या जानकार को अपने फ्लैट के बारे में नहीं बताता है। आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर सप्लाई देने के बहाने कई बार मारपीट कर पैसे लेकर भाग जाता है लेकिन पीडित बदनामी के डर से पुलिस थाने तक नहीं आते है। इन की पुलिस ने की गिरफ्तारी 1. राजेन्द्र मीणा उर्फ राजू मीणा (21) पुत्र चेतराम मीणा निवासी गांव गुडा चन्द्रजी माताजी के मंदिर के पास पुलिस थाना नादौती जिला करौली हाल किरायेदार फ्लैट नम्बर 111, कॉरल स्टूडियो 02, डी-मार्ट के पास थाना रामनगरिया जयपुर। 2. बलवंत सिंह (38) पुत्र कमल सिंह निवासी गांव डाविच पुलिस थाना माधीराजपुरा जिला जयपुर ग्रामीण हाल प्लाट नंबर 50/118 रजत पथ पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर।


