भीलवाड़ा में वंदे मातरम् के 150वें साल पर प्रतियोगिताएं:गायन में 15 और डांस में 10 टीमों ने लिया हिस्सा

वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने के अवसर पर भीलवाड़ा में वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जिले के स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा की ओर से नगर निगम टाउन हॉल में वंदे मातरम् गायन और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में गायन वर्ग में 15 और नृत्य वर्ग में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ नागरिक मंच के जिलाध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को 7 नवंबर 2025 को 150 वर्ष पूरे हुए हैं। इसी अवसर पर देशभर में अलग-अलग गतिविधियां हो रही हैं और उसी क्रम में भीलवाड़ा में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। तस्वीरों में देखे… सरकारी और निजी स्कूलों की भागीदारी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। गायन और नृत्य दोनों वर्गों में स्कूली बच्चों की टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा सम्मान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को विशेष मोमेंटो और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बच्चों में सहभागिता को बताया सकारात्मक आयोजकों ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम को लेकर उत्साह रहा और स्कूल स्तर पर भागीदारी बढ़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *