भीलवाड़ा में शॉप में हुई चोरी की वारदात का खुलासा:पुलिस ने लोकल पुलिसिंग ओर मुखबिर की सूचना पर 2 को पकड़ा,माल बरामद-वारदात में काम आई इको कर जब्त

भीलवाड़ा की बीगोद थाना पुलिस ने कस्बे में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दो व्यक्तियों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में काम में ली गई इको वैन जब्त और चोरी का माल बरामद किया है। यह था मामला बीगोद थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि 21 दिसंबर को बीगोद कस्बे में रहने वाले नरेंद्र सिंधी ने एक रिपोर्ट दी थी जिसने बताया कि 20 दिसंबर को रात करीब 9:15 बजे वो अपनी दुकान लॉक करके अपने घर चला गया था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखा किराने का सामान चुरा लिया। सुबह दुकान पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई, जिसमें गरीब 2 लाख का नुकसान हुआ। लोकल पुलिसिंग ओर मुखबिर की सूचना पर पकड़ा इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और परंपरागत पुलिसिंग, टेक्निकल डेटा और मुखबिर से मिली इनफॉरमेशन के बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से वारदात के काम में ली इको कर और चोरी गया माल भी बरामद किया है।पुलिस दोनों चोरों से डिटेल पूछताछ में लगी है । ये थे टीम में शामिल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में बीगोद थाना प्रभारी सत्यनारायण हेड कांस्टेबल,चंद्रपाल,कांस्टेबल मोहन,राधेश्याम,पवन हरवीर,अनिल कुमार और मेघाराम शामिल रहे। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने चोरी के मामले में रवि ( 28 ) पिता उदयलाल बैरागी निवासी कोटा , राजू ( 26 ) पिता जमनालाल भील निवासी कोटा को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *