सवाई माधोपुर में शीतलहर से बढ़ी गलन:न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट; आगामी दिनों में बढ़ने की संभावना

सवाई माधोपुर में तेज सर्दी का दौर जारी है। सवाई माधोपुर में बुधवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे पूरे दिन गलन बनी रही। गुरुवार सुबह सवाई माधोपुर में आसमान साफ है। इस दौरान यहां अच्छी धूप खिली जिससे लोगों सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। आगामी दिनों में बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और सर्द हवाएं चलने से तेज सर्दी रहने की संभावना जताई है। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *