भीलवाड़ा में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी:लगातार पारा गिरने से लोग घरों में कैद, कामकाज पर जाने वालों की दिनचर्या प्रभावित

भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में कोहरा छंटने के बाद में पिछले दो दिनों से ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से रात तक सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकल पा रही है, जिससे दिन में भी ठंड और गलन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अनुमान जताया है कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और एक-दो दिन घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। ठंडी हवाओं के साथ हुई दिन की शुरुआत शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा में दिन की शुरुआत तेज और ठंडी हवाओं के साथ हुई। सुबह से ही हवा में ठंडक महसूस की गई, जिससे लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। हालांकि आज सुबह शहर में कोहरे का असर नहीं देखा गया, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर ज्यादा महसूस हुआ। पिछले तीन से चार दिनों से आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में नमी और ठंड दोनों बनी हुई हैं। धूप नहीं निकलने के कारण दिन का तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है। बादलों छाए रहने से दिन के तापमान में आई गिरावट लगातार बादल छाए रहने का सबसे ज्यादा असर अधिकतम तापमान पर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 10.2 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था। इससे साफ है कि दिन का तापमान गिरा है, लेकिन रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सर्द हवाओं ने बढ़ाया ठंड और गलन का असर गुरुवार सुबह से ही भीलवाड़ा में ठंडी हवाएं चल रही हैं। गुरुवार रात के समय भी हवा चलती रही, लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। हालांकि तेज और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। तापमान भले ही बहुत ज्यादा नीचे न गया हो, लेकिन हवा की वजह से सर्दी का असर कई गुना बढ़ गया है।आज सुबह भी यही स्थिति बनी रही और हवा ने गलन को और तेज कर दिया।दो तीन दिनों से लगातार बादल छाए है और हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। आने वाले दिनों में तापमान में होगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही आगामी एक-दो दिनों में कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *