भीलवाड़ा में स्कूली स्टूडेंट्स ने पथसंचलन में मिलाई कदमताल:नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती से पूर्व हुआ आयोजन,रास्ते में फूल बरसाकर किया स्वागत

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से पूर्व भीलवाड़ा में विद्या भारती द्वारा पथ संचलन का आयोजित किया गया।संचलन में सैकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लेकर कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।विद्यार्थियों ने पूर्ण गणेश में कदमताल मिलाते हुए जय घोष लगाए। भगवा ध्वज पूजन के बाद शुरू हुआ संचलन पथ संचालन का शुभारंभ शास्त्री नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ। शहर के मुख्य मार्ग होते होता हुआ संचलन बड़ला चौराहा, जूनावास, बड़ा मंदिर होकर हिंदू महासभा कार्यालय पहुंचा, यहां से भीमगंज थाना, सूचना केंद्र चौराहा,नेताजी सुभाष मार्केट, कोतवाली और सिंधु नगर से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर में संपन्न हुआ ।इससे पूर्व भगवा ध्वज के पूजन के साथ पथ संचलन की शुरुआत की गई। फूल बरसाकर पथ संचलन का स्वागत पथ संचालन का मार्ग में कई सामाजिक संगठनों व्यापारिक मंडलों और शहरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।स्कूल पहुंचने के बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *