नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जनगणना से जुड़ी है। राजस्थान में 16 मई से जनगणना शुरू होगी। पहले फेज में मकानों की लिस्टिंग का काम होगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में 16 मई से जनगणना शुरू होगी
राजस्थान में 16 मई से जनगणना शुरू होगी। पहले फेज में मकानों की लिस्टिंग का काम 16 मई से लेकर 14 जून तक पूरा किया जाएगा। पहली बार सेल्फ सेंसस का विकल्प भी दिया है, जो 1 मई से 15 मई के बीच करवाई जाएगी। सांख्यिकी विभाग ने पहले फेज की अधिसूचना जारी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 2. गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई पूर्व सरपंच मर्डर केस में बरी
सीकर में पूर्व सरपंच सरदार राव के मर्डर केस में 9 साल बाद SC-ST कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य को बरी कर दिया है। मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद और 6 दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। पूर्व सरपंच सरदार राव को 2017 में चुनावी रंजिश के चलते गोलियों से भून दिया था। पूरी खबर पढ़ें 3. राजस्थान में सभी जिलों के प्रभारी सचिव बदले
राज्य सरकार ने सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार को नए सिरे से प्रभारी सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले 28 फरवरी 2024 को प्रभारी सचिव बदले थे। पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सभी प्रभारी सचिव बदले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. भागवत बोले- हमारे पूर्वज धर्म का सत्य जानते थे
RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा- दुनिया के देश आजकल अपने स्वार्थ के साथ चल रहे हैं। हर कोई चाहता है कि मेरा स्वार्थ सिद्ध होना चाहिए, मैं बढ़ता रहूं, लेकिन भारत के लोग कभी भी इस सोच के साथ नहीं चले, न ही चल रहे हैं और न ही चलेंगे, क्योंकि वो धर्म जानते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. बॉयफ्रेंड की हत्या करने वाली प्रिया सेठ कर रही शादी
हनीट्रैप में फंसाकर युवक की हत्या करने वाली प्रिया सेठ शादी करने जा रही है। जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में सजा काट रही प्रिया को शादी के लिए 15 दिन की पैरोल दी गई है। एक दूसरे मामले में हत्या के दोषी हनुमान प्रसाद को भी पैरोल दी गई है। दोनों 23 जनवरी को अलवर के बड़ौदामेव में शादी करेंगे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बस ने बाइक सवार मामा-भांजा को कुचला
बाड़मेर में बाइक पर जा रहे मामा-भांजा को बस ने कुचल दिया। हादसे में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा घायल है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर स्पीड में बस को लेकर मौके से फरार हो गया। मामा-भांजा आधार कार्ड अपडेट करवाने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. बीकानेर और जैसलमेर में चली आंधी
बीकानेर और जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास के एरिया में गुरुवार दोपहर आंधी चली। श्रीगंगानगर और फलोदी में भी बादल छाए और तेज हवा चली। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को जयपुर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 11 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 8. आरोपी को पकड़ने आई पुलिस दूसरे घर में घुसी
जयपुर में एक आरोपी को पकड़ने आई भरतपुर पुलिस के दूसरे घर में दबिश देने से परिवार डर गया। मंकी कैप पहने 4-5 पुलिसकर्मी दीवार और गेट कूदकर दूसरे घर में घुसे थे। तभी परिवार के एक सदस्य ने उनको देखा तो बदमाश समझकर चिल्लाया। इस पर टीम बोली- हम पुलिस हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. डॉ.ने ‘राम-नाम’ लिखकर बनाई भगवान शिव की तस्वीर
जोधपुर की रहने वाली डॉक्टर शिवानी मंडा ने शिवरात्रि को लेकर 16 हजार 111 राम नाम के शब्दों से आदि योगी भगवान शिव की तस्वीर बनाई। शिवानी 1 लाख 11 हजार से ज्यादा राम नाम के साथ प्रभु श्री राम का दरबार भी बना चुकी है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. बसंत पंचमी और पराक्रम दिवस कल
प्रदेश में 23 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई जाएगी, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में याद किया जाता है।


