सुखाड़िया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चित्तौड़ रोड, भीलवाड़ा में शुक्रवार को आधुनिक 10 मीटर शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन किया गया।शूटिंग रेंज भीलवाड़ा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां खिलाड़ियों को 2 इलेक्ट्रॉनिक SIUS टारगेट और 14 मैनुअल टारगेट पुली मशीन की सुविधा उपलब्ध है। इस सुविधा के चलते निशानेबाज अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी यहीं पर कर सकेंगे। शूटिंग रेंज से होगी रेगुलर प्रेक्टिस भीलवाड़ा के निशानेबाज पहले से ही राज्य और देश स्तर पर नाम कमा चुके हैं। अब इस शूटिंग रेंज के माध्यम से उन्हें नियमित अभ्यास और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। यह रेंज भीलवाड़ा की नई पहचान बनेगी और आने वाले समय में यहाँ से कई ओलंपिक और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। खेलों से जुड़कर युवा बुरी आदतों से दूर रहेंगे इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विश्वास व्यक्त किया कि यह रेंज युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशा व अन्य बुरी आदतों से दूर रखने में भी सहायक होगी। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू,एसपी धर्मेंद्र सिंह, नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल, नगर महापौर राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत, अधीक्षण अभियंता राजू बडारिया, विश्वबंधु सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।


