भीलवाड़ा में 2 घंटे बंद रही वाइन शॉप:नई शराब नीति के विरोध में 10 से 12 बजे तक बंद रही 275 शराब की दुकाने,आगे आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश में शराब ठेकेदारों द्वारा अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के तहत आज मंगलवार को भीलवाड़ा शराब यूनियन ठेकेदारों के आह्वान ज़िले भर की 275 दुकाने आज सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक सांकेतिक रूप से बंद रही। बंद को सफल बनाने के लिए भीलवाड़ा शराब ठेकेदार यूनियन के मेंबर और पदाधिकारी भी शहर में दौरे पर रहे। भीलवाड़ा शराब ठेकेदार यूनियन के जिलाध्यक्ष भारत सुवालका ने बताया कि आज राज्य सरकार की शराब नीति के खिलाफ हमने प्रदेश यूनियन के आह्वान पर आज जिले की करीब 275 दुकान सुबह 10 से 12 तक बंद रखी है ।शराब नीति में यूनियन ने पहले भी विभिन मांगे रखी थी पर किसी प्रकार की मांगों पर प्रमुखता से ध्यान नहीं दिया। आज तो सिर्फ 2 घंटे सांकेतिक रूप से बंद रखा है सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो आगामी 9 तारीख को प्रदेशस्तर पर बड़ी रैली जयपुर में होगी।अगर फिर भी हमारे मांगे नहीं मानते हैं तो शराब व्यापारी किसी भी दुकान के लाइसेंस को रिन्यू नहीं कराएंगे। इस दौरान भीलवाड़ा शराब ठेकेदार यूनियन के जिलाध्यक्ष भारत सुवालका, महासचिव कैलाश खटीक, सचिव सुरेश सुवालका सहित मेम्बर्स ने शहर का दौरा किया। इस दौरान दो घंटे शहर की सभी लिकर शॉप बंद रही । शराब ठेकेदारों ने की ये प्रमुख मांगे शराब दुकान का समय रात 8 बजे की बजाय 11 तक किया जाए । गारंटी राशि कम की जाए । क्लस्टर प्रणाली को बंद करने के लिए आबकारी नीति में नई प्रणाली लाई जाई। दुकानों पर दूसरे विभाग, पुलिस हस्तक्षेप बंद किया जाए आबकारी विभाग का ही दखल रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *