श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब इस वर्ष 99वां भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है। काल्पनिक मंदिर के प्रारूप पर आधारित भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। 16 फीट ऊंची माता दुर्गा की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार रामपाल द्वारा किया जा रहा है। इसकी लागत 1.11 लाख रुपए है। पंडाल का निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली तथा मातादीन टेंट हाउस के कारीगरों की देखरेख में हो रहा है। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरणद्वार, लाइटिंग और साउंड सिस्टम से सजाया जाएगा। पूजा पंडाल बनाने में 20 कारीगर लगे हैं।


