भुरके में विधायक ने सामुदायिक भवन के लिए‌

भास्कर न्यूज |दुर्गूकोंदल ग्राम भुरक में आयोजित त्रिदिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन विधायक सावित्री मंडावी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुश नजर आए। उन्होंने ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक मंडावी ने कहा आपका भुरके हमारे कांकेर जिले के अंतिम छोर पर बसा है और मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज आजाद भारत के इतिहास में पहली बार एक जनप्रतिनिधि के रूप में आप सबके बीच उपस्थित हूं। उन्होंने कहा खेल से अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को खेल व पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने और उच्च अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुओं व क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। विधायक ने कहा खेल में हार-जीत सामान्य बात है, लेकिन हार को सीख में बदलकर आगे बढ़ना ही असली जीत है। युवाओं से उन्होंने विशेष अपील की कि समाज के विकास के लिए नशे का पूर्ण त्याग कर मुख्यधारा से जुड़ें। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने भुरके में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख की घोषणा की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शोपसिंग आंचला, जिला पंचायत सदस्य देवलाल नरेटी, जनपद अध्यक्ष दुर्गूकोंदल गोपी बढ़ाई, उपाध्यक्ष आनंद तेता, जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता, कराकी सरपंच जवाहर ठाकुर, जनपद सदस्य निर्मला कोवाची, सुकचंद प्रजापति, निलेश बढ़ाई, राजेंद्र कोवाची, बैसाखू कल्लो, चंदन कोवाची आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *