संगम-पखांजूर जोड़ने वाली मुख्य सड़क हुई खस्ताहाल

कांकेर| संगम से पखांजूर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां होने से सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते। दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। वाहनों के क्रॉसिंग में मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह मार्ग अत्यंत व्यस्त होने के बावजूद लंबे समय से मरम्मत और चौड़ीकरण के इंतजार में है। बरसात के बाद सड़क की स्थिति और भी बदहाल हो गई है। प्रशासन शीघ्र सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य कराए। -प्रेम सागर कोरेटी, संगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *