सरायकेला| भुवनेश्वर म्यूजिक सर्कल द्वारा जीकेसीएम ओडिशा रिसर्च केंद्र द्वारा छऊ नृत्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरायकेला के आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकारों ने सरायकेला छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सहायक निदेशक ने बताया कि छऊ नृत्य संध्या में भाग लेने के लिए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के 10 सदस्यीय कलाकार पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि कलाकारों के दल में सुकांत आचार्य, सतीश कुमार मोदक, रंजीत अचार्य, विश्वनाथ कुंभकार, राजेश गोप, चंद्र नारायण महंती, उदित प्रताप सिंहदेव, मनोज कुमार व शुभम आचार्य शामिल हैं, जिन्होंने उक्त दोनों कार्यक्रमों में सरायकेला छऊ नृत्य चंद्रभागा, रात्रि, मयूर, हंस, वर्षा झमझम, फूलों बसंत व कच्च देवयानी नृत्य प्रस्तुत किया।


