सोखाडीह गांव में मिला छह फीट का अजगर

सरायकेला| सरायकेला थाना क्षेत्र के सोखाडीह गांव के रघु महतो के घर के पास छह फीट का अजगर मिला। अजगर देखते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना स्नेक कैचर राजा बारीक को दी गई। खराब मौसम के बावजूद स्नेक कैचर राजा बारिक सोखाडीह गांव पहुंचे और लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद अजगर को काबू में किया। स्नेक कैचर राजा बारिक ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि इस मौसम में खाली पैर घर से बाहर न निकलें, क्योंकि विषैले सांप भी बड़ी मात्रा में पाए जा रहे हैं और लोगों को निशाना बना रहे हैं। स्नेक कैचर राजा बारिक ने अजगर को रेस्क्यू करते हुए वन विभाग की मदद से जंगल में छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *