भुसकी में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 31 से

दुर्गूकोंदल| मेड़ो संकुल अंतर्गत दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर से ग्राम भुसकी में किया जाएगा। संकुल समन्वयक किशोर विश्वकर्मा ने बताया स्पर्धा में संकुल के पांच प्राथमिक शालाओं एवं दो माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्पर्धा 31 दिसंबर को सुबह 9 बजे शुरू होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं वन सभापति धनसाय हुर्रा होंगे। अध्यक्षता साधुमिचगांव सरपंच मुकेश कुमार गावड़े करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *