भूतपूर्व सैनिक ने जरूरतमंदों लोगों के बीच बांटा कंबल

भास्कर न्यूज|गुमला प्रखंड के परवल गांव में सोमवार को एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। समाज सेवी व भूतपूर्व सैनिक नारायण साहू ने अपनी पत्नी स्व. फुलमनी देवी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने न केवल हजारों जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया, बल्कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण भी किया।​कार्यक्रम का आयोजन परवल गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। इस पुनीत कार्य में डूडीया, दतिया, परवल, कुम्बाटोली, कोड़ेकेरा, जिरहुल, बंगरू, रेमे, पहाड़ बंगरु, सरईटोली, सरगांव और नदीटोली जैसे दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में गरीब, असहाय, दिव्यांग, वृद्ध और विधवा महिलाएं शामिल हुईं। ​पुण्यतिथि के मौके पर उपस्थित सभी लोगों के लिए खीर, पूड़ी और सब्जी का सामूहिक भोज आयोजित किया गया। नारायण साहू ने स्वयं अतिथियों की सेवा की और उनके बीच कंबलों का वितरण किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक बड़ा संदेश बताया।​ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भावुक मन से नारायण साहू ने कहा अपनी पत्नी की याद में इस क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। ठंड के इस मौसम में किसी जरूरतमंद को राहत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *