गुमला|स्वयंसेवी संस्था विकास संवाद समिति द्वारा टीडीएच परियोजना के अंतर्गत होने वाले दो दिवसीय शिविर का पहला दिन रघुनाथपुर गांव में आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह के सहयोग से किया गया। जिससे स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सका। इस स्वास्थ्य शिविर में रांची सेवा सदन के छाती रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन डॉ रश्मि कोंगाड़ी द्वारा 100 से अधिक मरीजों का चेकअप कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार करायी। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में विकास संवाद समिति के सदस्यों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्थानीय समुदाय का सराहनीय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें समय पर इलाज मिल पाता है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। मौके पर शरद नायक, मयंक माही, अमित मुंडा व अन्य लोग मौजूद थे।


