नवापारा भेण्डरी| ग्राम भेंडरी में सतनामी समाज द्वारा शिक्षा तकनीकी मंत्री खुशवंत साहब का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री करेली कार्यक्रम में जा रहे थे तब ग्राम भेण्डरी में कुछ समय के लिए रुके और जैतखाम का पूजा अर्चना कर समाज के लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर नीलकंठ जांगड़े, जीवनदास डहरिया, चतुर्रम डहरिया, अशोक डहरिया (अध्यक्ष), गीतराम डहरिया, धर्म दास मांडे, समारिन जांगड़े, नारद जांगड़े, लोचन मांडे, मनोज डहरिया, रामजी जांगड़े, दिनेश जांगड़े, मनीष कोसरे, वरुण जांगडे सहित ग्रामीण जन मौजूद थे।


