मुकेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

राजिम| सतनामी समाज को एकता के सूत्र में बांधने एवं संगठन को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले के सतनामी समाज के सक्रिय, समर्पित एवं प्रभावशाली युवाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस क्रम में मुकेश भारती को युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं किरण टंडन को प्रदेश सचिव, राजेश परमार को प्रदेश प्रतिनिधि, थनेश्वर बंजारे एवं देव प्रसाद बघेल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही युवा प्रकोष्ठ में दुर्गेश बांधे को फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष, कमल मंडले को छुरा ब्लॉक अध्यक्ष तथा अजय बंजारे को गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *