करहीबाजार के हिंदू सम्मेलन में एकजुटता का दिया संदेश

भास्कर न्यूज | करही बाजार रामायण चौक करही बाजार में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की तैयारी एक सप्ताह पूर्व कार्यक्रम से जुड़े लोगों के द्वारा की जा रही थी जिसमें प्रत्येक घरों में जाकर कार्यक्रम में शामिल होने और भारत माता की चित्र देकर आमंत्रित किया। एक दिन पूर्व गांव में मुनादी करा कर कलश यात्रा व कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी ग्राम वासियों को दिया गया था जिसमें रविवार को 12:00 बजे महामाया मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो बजरंग चौक होते हुए फोकट पारा से तिगडड़ा चौक से कार्यक्रम स्थल में कलश यात्रा का समापन किया गया। इसके पश्चात ग्राम खपरी के लोक कला मंच तुलसी के अचरा पीलूराम वर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ी राज्य गीत के साथ सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति उपस्थित ग्राम वासियों के समक्ष दी गई तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महंत श्री रामरूप दासजी महात्यागी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने लवकुश, अभिमन्यु, राम, कृष्ण और विवेकानंद के बचपन के उदाहरण देते हुए बच्चों को देश के प्रति प्रेरित किया। रामरूप दासजी ने अखंड भारत की अवधारणा पर भी बात की और कहा कि इस देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। उन्होंने माताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के निर्माण और विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने गुरु की महिमा पर भी प्रकाश डाला सम्मेलन में करही बाजार के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपने हिंदूत्व का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता के आरती से किया गया। उक्त अवसर पर सरपंच अरुण निषाद उप सरपंच अशोक पटेल समाजसेवी दयाल पटेल मुकेश केसरवानी पूर्व सरपंच अमरनाथ पटेल ग्राम अध्यक्ष रामकुमार यादव जनपद सदस्य रेशम यदु कृष्णदास मानिकपुरी तेजराम यादव मूल शंकर पटेल ईश्वर यादव उदय राम देवांगन बसंत सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *