भैरूंदा| भैरूंदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस पार्टी ने सुनील गोलिया को भैरूंदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अनुशंसा पर की गई। सुनील गोलिया पिछले लगभग 25 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।


