बिलकिसगंज | बिलकिसगंज क्षेत्र के ग्राम गादिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार रात श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सबसे पहले हनुमान जी को चोला अर्पित किया गया और विधिवत पूजन-अर्चना के साथ उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ। मंडली ने ढोलक, झांझ और पेटी की संगीतमय प्रस्तुति दी। मधुर भजनों और चौपाइयों की गूंज से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिरस से सराबोर रहा। सुंदरकांड पाठ का आयोजन मांचल सिंह परमार के परिवार द्वारा किया गया। गांव के युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम देर रात तक चला। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।


