भोजन के बाद बच्चों को टाई-बेल्ट का वितरण

खंडसरा| ग्राम मरतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में सहायक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने अपने पुत्र कमल वर्मा की शादी की खुशी में बच्चों को न्योता भोज कराया। इस न्योता भोज का स्कूल के 160 बच्चों ने लाभ लिया। इसके अलावा बच्चों को भोजन के बाद बेल्ट टाई बांटी गई। इस मौके पर प्रधान पाठक चुम्मन चंद्राकर, भीखू लाल साहू, शिक्षक रामकुमार ध्रुव, केके वर्मा, शैलेश साहू, मोहनलाल जांगड़े, शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष थानेश्वर साहू, उपाध्यक्ष टेमीन चंद्राकर, जोतू साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *