भोजपुरी अभिनेत्री रेशमा शेख ने दरगाह जियारत की:आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए मांगी मन्नत, की दुआ

भोजपुरी अभिनेत्री रेशमा शेख ने अपने परिवार के साथ अजमेर पहुंचकर हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ में जियारत की। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए दुआ मांगी। इंदौर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली रेशमा ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। उनकी आने वाली फिल्मों में अकडू सास, बैरन, रेखा, वीरगति, जीवन हैं दलदल और हिन्दी में कुल पाप जैसी फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में पारिवारिक ड्रामा, सामाजिक मुद्दों और एक्शन से भरपूर हैं। इनमें से अधिकांश में उन्होंने मुख्य किरदार निभाए हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। जियारत के दौरान उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज से अपनी आगामी आने वाले फिल्मों की सफलता और परिवार की सलामती की दुआ मांगी। हिंदी की वेब सीरिज भी आने वाली है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं कर सकती। (वीडियो-फोटो-नजीर कादरी) ……….. पढें ये खबर भी… डोटासरा बोले-पुलिस वर्दी रौंदी जा रही, सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी:कहा- हेड कॉन्स्टेबल को इनाम में मिला सस्पेंशन; जूली बोले-बजरी माफिया को खुली छूट केकड़ी सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अवैध खनन भाजपा नेताओं के संरक्षण में चल रहा है। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने लिखा कि भाजपा सरकार ने बजरी माफिया को खुली छूट दे रखी है। वहीं केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने का प्रयास है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *