झुंझुनूं के युवा और होनहार अभिनेता पुनीत झाझड़िया ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक बार फिर शेखावाटी और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। पुनीत की मुख्य भूमिका वाली राजस्थानी शॉर्ट फिल्म/वेब सीरीज ‘मौखाण वाहिणी-2’ को हाल ही में जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया। कड़े मुकाबले के बीच मिली खास पहचान जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की सैकड़ों फिल्मों के बीच कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरते हुए ‘मौखाण वाहिणी-2’ ने अपनी जगह बनाई। यह उपलब्धि को राजस्थानी क्षेत्रीय सिनेमा के लिए एक बड़ी सफलता है। दो दोस्तों की अनूठी कहानी इस फिल्म का निर्देशन युवा और विजनरी निर्देशक संदीप जाट ने किया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानवीय संवेदनाओं, स्थानीय संस्कृति और जीवन के उतार-चढ़ाव को बड़े ही सजीव ढंग से पर्दे पर उतारती है। पुनीत झाझड़िया ने अपने किरदार में जान फूंकते हुए यह साबित कर दिया है कि यदि प्रतिभा और मेहनत का संगम हो, तो छोटे शहरों के युवा भी बड़े मंचों पर चमक सकते हैं। जल्द ही OTT पर देगी दस्तक फिल्म फेस्टिवल में मिली सराहना के बाद अब ‘मौखाण वाहिणी-2’ की टीम इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में है। यह फिल्म जल्द ही प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी। इससे न केवल राजस्थान, बल्कि दुनिया भर के दर्शक शेखावाटी के कलाकारों के हुनर और राजस्थानी सिनेमा की नई तकनीक व कहानी को देख सकेंगे।


