भीलवाड़ा | भोपालगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। सुबह भगवान लक्ष्मी नारायण का भव्य शृंगार किया जाएगा, जिसके बाद खीरान का भोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर में भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम को भगवान को पौष बड़े का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए भगवान लक्ष्मी नारायण को मखमली श्वेत रजाई एवं गर्म वस्त्र धारण कराकर वात्सल्यपूर्ण शृंगार किया गया है। मंदिर ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा सहित सभी प्रमुख त्योहारों पर विशेष धार्मिक आयोजन नियमित रूप से किए जाते हैं।


