भोपाल-कानपुर कॉरिडोर का पहला चरण शुरू:रायसेन में 1040 करोड़ की परियोजना, 90 पुल-पुलियां बनेंगी

भोपाल-कानपुर कॉरिडोर के पहले चरण का काम शुरू हो गया है। भोपाल के रत्नागिरी तिराहे से रायसेन के कोड़ी तक 42 किलोमीटर के फोरलेन के लिए लेबलिंग की जा रही है। यह सड़क रायसेन से होकर सांची रोड पर मोरी-कोड़ी गांव तक जाएगी। इस परियोजना की कुल लागत 1040 करोड़ रुपए है, जिसमें से 86 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर खर्च हुए हैं। सरकारी और निजी मिलाकर 115 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। भूमि मालिकों को मुआवजा वितरण लगभग पूरा हो चुका है, हालांकि 35-40 तकनीकी कारणों से लंबित मामलों का निराकरण किया जा रहा है। रायसेन के गोपालपुर में एक फ्लाईओवर का निर्माण होना है, जिसके लिए बीआरसी कंस्ट्रक्शन ने नापतौल और लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है। यह कॉरिडोर रायसेन और आसपास के इलाकों में नई आर्थिक संभावनाओं के द्वार खोलेगा। नई सड़क का डिजाइन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें बीच में दो मीटर का डिवाइडर और बाइक के लिए एक मीटर की लेन शामिल होगी। भोपाल-सांची मार्ग, जो कुछ साल पहले टू-लेन बना था, अब उसे फोरलेन में बदला जा रहा है। इससे भोपाल से कानपुर तक का सफर तेज और सुगम हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *